मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रसव के बाद महिला व नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रसव के बाद महिला व नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सुपौल। जिले के प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतका की पहचान परसा बिरवन वार्ड संख्या-14 निवासी ममता कुमारी (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ममता कुमारी को प्रतापगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से ममता कुमारी की स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी जन्म के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद प्रसूता की हालत भी लगातार खराब होती गई।परिजनों का आरोप है कि गंभीर स्थिति के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर समुचित इलाज नहीं किया और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतापगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉ. साजिद ने बताया कि महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद उसे संक्रमण हो गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था।इस घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और वे मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें