मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के नालंदा में पम्प हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के नालंदा में पम्प हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से सल्फास लिखा हुआ एक पॉकेट बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महलपर दुर्गा स्थान समीप सरकारी पम्प हाउस के पास निर्माणाधीन स्थल पर एक महिला के शव पाया गया है। मृतका की महलपर बंगाली रोड दुर्गा स्थान निवासी झुन्नू राम की पत्नी रेणु देवी (46) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका को मिर्गी की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

वह कभी-कभी रास्ता भटक जाती थी। बुधवार की शाम में वह घर से निकली थी। देर रात तक परिजनों द्वारा महिला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह में उसका शव पाया गया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल से चप्पल पाया गया है, जो मृतका का बताया गया है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों एवं अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने निरीक्षण किया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

महिला के शव पर किसी प्रकार का जख्म या चिन्ह का निशान नहीं पाया गया है।

जांच के क्रम में मृतका के ब्लाउज में काले रंग के प्लास्टिक में एक सल्फास लिखा हुआ पैकेट बरामद किया गया है। पॉकेट फटा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। वैसे, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें