मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः बोरे में बंद मिला महिला की शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंदौर,। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का

शव मिला है। शव को बोरी में भरकर फेंका गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं

है, लेकिन पुलिस हत्या का मामला मान कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बोरे को

खोलने से पहले आशंका जताई थी कि उसके टुकड़े किए गए होंगे। लेकिन जब बोरे

को खोला गया तो महिला के हाथ बंधे मिले हैं। एफएसएल अधिकारियों को भी मौके

पर बुलाया गया है। सूचना के बाद वरिष्ठ अफसर और टीआई मौके पर पहुंचे हैं।

परीक्षण के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

एडिशनल

डीसीपी जोन-4 आनंद यादव ने बताया कि महिला का शव सिरपुर बांक ग्राम स्थित

अहमद नगर में मिला है। कॉलोनी में रहने वाली सुरैया बी ने पुलिस को बताया

कि वह सुबह करीब साढ़े छह बजे उठी तो तेज बदबू आ रही थी। उसने तत्काल बेटे

शाहरुख मुल्तानी को बुलाया और बोरी के बारे में बताया। शाहरुख ने डायल-100

पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। थोड़ी देर में फोरेंसिक अफसर, खोजी श्वान और

पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।

एसीपी नंदिनी

शर्मा के मुताबिक, महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के आसपास है। उसने

साड़ी पहनी हुई थी। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं नजर आ रहे है। इसलिए

मौत की कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पहनावे से महिला मजदूर वर्ग की लग

रही है। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज

निकाले जा रहे है। गुमशुदा महिलाओं की भी जानकारी जुटा रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें