मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुस महिला की गोली मार कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर में घुस महिला की गोली मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृत महिला निमुईया गांव के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।ग्रामीणो को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई।

बताया जा रहा है,कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी।घटना की सूचना मिलते हीमृतका के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका का दो बेटा है।बड़ा बेटा घर पर नहीं था। पति पास में स्थित अपने मिल पर सोने गये थे। इसका छोटा बेटा अपने 4 दोस्त के साथ मेला देख कर 12 बजे रात में अपने घर आया और सभी मृतका के घर करीब डेढ़ घंटा तक रुके थे।हालांकि पूछताछ के दौरान सभी चारो अपने घर जाने की बात बता रहे है।

पुलिस के अनुसार मृतका के छोटे बेटे की भूमिका संदिग्ध लग रही है।फिलहाल पुलिस घटना के स्पष्ट कारण का पता लगाने में जुटी है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें