मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला एसएचओ की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला एसएचओ की मौत

श्रीगंगानगर। शहर में बुधवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर हुआ।जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग वैन किसान चौक से रमेश चौक की ओर गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में ड्राइवर साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका सिर बुरी तरह दब गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।टक्कर मारने वाली कार भी कुछ मीटर आगे जाकर रुक गई। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हादसे में हरियाणा नंबर की कार का चालक घायल हुआ है, जो बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहान सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें