मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

मेट्रो में भीख मांगती दिखी महिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो एक ऐसा ट्रांसपोर्ट है जिसके वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। कुछ लोग फेमस होने की उम्मीद लगाए दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुए वीडियो बनाते हैं। तो कभी सीट को लेकर लोगों के बीच हाथापाई हो जाती है। और इन सभी चीजों के वीडियो सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन वायरल होते रहते हैं। मगर अब दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद आपको 2 मिनट तक यकीन नहीं होगा कि यह दिल्ली मेट्रो ही है या कोई ट्रेन है।

मेट्रो और ट्रेन में फर्क कम होता जा रहा है

ट्रेन में तो लगभग हर किसी ने सफर किया होगा। ट्रेन में सफर करते समय आपने ध्यान दिया होगा कि अचानक कोई भीखारी आपके पास आ जाता है और कुछ पैसों की मांग करने लगता है। भारतीय रेल में यह नजारा काफी आम है। मगर क्या आपने भी यह दृश्य दिल्ली मेट्रो में देखा है। अगर नहीं देखा है तो आज वायरल वीडियो में आपको यह नजारा भी देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला लोगों के पास जा-जाकर उनसे पैसे मांग रही है। एक शख्स को तो ऐसा लगा कि वह महिला सीट मांग रही है इसलिए वह अपनी सीट से उठ जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें