मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी,सीवान स्टेशन पर ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत सुरक्षित प्रसव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी,सीवान स्टेशन पर ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत सुरक्षित प्रसव

सीवान। समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन संख्या 04731 में मंगलवार को एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत मां और नवजात को सुरक्षित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

महिला यात्री ने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के धलमतपुर गांव निवासी संजीत साहनी अपनी पुत्री विद्या कुमारी के साथ सिरसा से समस्तीपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन के जनरल कोच में विद्या कुमारी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी बीच ट्रेन सीवान रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां आरपीएफ को इसकी सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पाली प्रभारी सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा तथा कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल ट्रेन से उतारकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर मां और नवजात बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया।परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान ही महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से मां और नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ का उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सिवान स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से एक बार फिर इस अभियान की उपयोगिता साबित हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें