मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी में महिला जज के साथ लूटपाट, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजधानी में महिला जज के साथ लूटपाट, आरोपित गिरफ्तारनई दिल्ली, 14 मार्च । उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने महिला जज और उनके बेटे के साथ लूट की, जिसका विरोध करने पर आरोपित मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान राहुल और दिलशाद के रूप में हुई है।उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने मंगलवार को बताया कि घटना 06 मार्च की है। महिला जज और उनका बेटा दोनों रात का भोजन कर गुलाबी बाग स्थित जज कॉलोनी परिसर में टहल रहे थे। तभी कॉलोनी की गेट के निकट बाइक पर कुछ युवक आए, जिन्होंने महिला जज और उनके बेटे के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली में बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध इस हद तक बढ़ चुका है कि सड़क पर चल रहा हर आदमी या औरत असुरक्षित है। एक महिला जज के साथ झपटमारी की घटना बेहद शर्मनाक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें