मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पाल रोड पर निजी अस्पताल में रात को महिला की मौत : परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाल रोड पर निजी अस्पताल में रात को महिला की मौत : परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

जोधपुर। शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात को महिला की मौत हो गई। उसकी बच्चेदानी और हार्ट इश्यु के चलते ऑपरेशन किया गया था। मगर ऑपरेशन के कुछ समय बाद महिला चल बसी। परिजन ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और सुबह धरना प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टर्स का लाइसेंस रद्द करने, पचास लाख तक मुआवजा भी मांगा गया। अस्पताल परिसर के बाहर धरना एवं प्रदर्शन को देखते हुए देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की तरफ से पुलिस में परिवाद दिया गया है, जिस पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। शव को दोपहर बाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बनाड़ के देवलिया गांव की रहने वाली 50 साल की कंचन कंवर को सोमवार की रात को परिजन बीमारी की अवस्था में पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर कंचन कं वर का डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था। मगर उसकी रात को ही मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया बताया गया कि कंचन कंवर को बच्चेदानी और हार्ट का इश्यु था।इधर परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह अस्पताल परिसर पर एकत्र हो गए। बाद में डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ मृतक के आश्रितों को पचास लाख मुआवजें की मांग करने लगे। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि परिजन की तरफ से परिवाद दिया गया है, जिस पर जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें