मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के रोहतास में बच्चे का शव मिलने के बाद हुई मारपीट में महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव में रविवार की रात खेलने के दौरान गुम हुए एक बच्चा का बोरे में शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। बच्चा का शव पड़ोसी के घर के पास खेत से मिलने की बाद पीड़ित परिवार के पक्ष के लोग हत्या किए जाने के आरोप लगा कर मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

आकाशी गांव निवासी जग्गु सिंह का तीन वर्षीय बेटा शिवम रविवार की शाम से ही लापता था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। गायब हुए बच्चा का शव रात में लगभग 9:30 बजे मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद उग्र हुए लोग पड़ोसी दशरथ सिंह की 55 वर्षीय पत्नी चिंता देवी पर डायन का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही अगरेर थाना की पुलिस व एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल के माध्यम से चौकसी बरती जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी पीड़ित पक्षों का बयान लिया जा रहा है। इसके बाद दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें