मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर महिला की पिटाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर महिला की पिटाई

सारण। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मुड़वा ग्राम में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।जानकारी के अनुसार मुड़वा निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाह आग की तरह फैली और भीड़ ने महिला को घेरकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पानापुर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और मामले की जाँच शुरू की।घटना के संबंध में पानापुर थाना कांड संख्या 51/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पानापुर के तुर्की गांव निवासी विकास कुमार पिता वकील राम, सोनू कुमार पिता कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया तथा दो विधि विरुद्ध किशोर जिन्हें निरुद्ध किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। घटना सामने आने के बाद सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून को अपने हाथ में लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या किसी घटना की आशंका हो, तो तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें