मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक को दो वर्ष का कारवास व अर्थदंड की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक को दो वर्ष का कारवास व अर्थदंड की सजा

नवादा। नवादा कोर्ट ने शुक्रवार को अवैध देशी पिस्तौल रखने के आरोप में युवक को दो साल का कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई गई। न्यायिक दंडाधिकारी देवब्रत कुमार ने यह सजा सिरदला थाना क्षेत्र के केन्दुआ गोंसाई बिगहा निवासी संदे लाल कुमार को सुनायी।जानकारी के अनुसार 26 जून 23 के प्रातः गश्त में सिरदला थाना के पुसअनि चुनचुन दास ग्राम केन्दुआ गोंसाई बिगहा पहुॅचे तभी पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा। जिसके पास से दो देशी पिस्तौल बरामद किया गया।पकड़े गये युवक संदे लाल कुमार ने बताया कि गॉव के एक व्यक्ति को फंसाने के लिये वह दोनो पिस्तौल लाया था। घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पकड़े गये युवक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया था। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी नवनीत कुमार के द्वारा चिन्हित गवाहों का ब्यान दर्ज कराया गया तथा अभियुक्त के पास से बरामद दोनो पिस्तोल को अनुसंधानकर्ता ने अदालत के समक्ष पेश किया।गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये ब्यान एवे प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के आधार पर न्यायिक दंडाधिकारी ने संदे लाल कुमार को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 ( 1-बी ) ए के तहत दो वर्ष का कारावास तथा धारा 26 के तहत दो वर्ष का कारावास की सजा सुनाई एवं सात हजार रुपये अर्थिक दंड की सजा सुनाई। दोनाें सजा एक साथ चलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें