मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने झरोखर थाना क्षेत्र के आठ मुहान गांव में छापेमारी कर चोरी की मोबाइल बेचने के दौरान एक अंतरराज्यीय शटरकटवा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर सीतामढ़ी से एक अन्य चोर की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के मुताबिक उक्त चोरों ने 7 अगस्त को रांची के फंड मजेस्टिक गजेट्स प्राइवेट लिमिटेड शिवपुरी अपार्टमेंट हरपुर रोड रांची से शटर तोड़कर 30 लाख का एप्पल कंपनी का आईफोन चोरी किया था। इस घटना को लेकर रांची के कोतवाली थाने में कांड संख्या 195/25 दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त चोरों की पहचान कर आठ मुहान गांव से चोरी का मोबाइल बेचने के दौरान एक चोर जावेद आलम को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र से जीतन पासवान को गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों के पास से चोरी का दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए चप्पल,टोपी और बैग बरामद किया गया है। गिरफ्तार जीतन के विरुद्ध सीतामढ़ी के मेजरगंज,सुप्पी थाने के अलावा जमशेदपुर व रांची में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि जावेद के विरूद्ध मोतिहारी के झरोखर,सीतामढी के सुप्पी व झारखंड के कई थानो में मामला दर्ज है।

पुलिस गिरफ्तार शातिरो से पूछताछ कर इस गैंग के अन्य सदस्यो की तलाश में जुटी है। टीम में सिकरहना डीएसपी उदय शंकर,झरोखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी , सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार व टेक्निकल सेल की टीम सहित सशस्त्र जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें