मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में JMM नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, बाजार में फायरिंग से दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में JMM नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, बाजार में फायरिंग से दहशत

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट में गुरुवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुड्डू खलीफा झामुमो नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान हत्याकांड का मुख्य गवाह था। हत्या का आरोप शहर के मुस्लिम नगर निवासी फैज खान पर लगा है। वारदात रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैज खान अपने सहयोगियों के साथ बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट पहुंचा और समीर को देखते ही उस पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से व्यस्त बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गवाही से जोड़कर देख रही है। आरोपी फैज खान पूर्व में झामुमो नेता लड्डू खान की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

मृतक समीर उर्फ गुड्डू खलीफा उसी केस में गवाह था।

आशंका है कि अदालत में गवाही देने से रोकने के उद्देश्य से ही योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी फैज खान समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। देर रात भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में भय का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें