मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वर्णरेखा घाट में मां बाघेश्वरी की प्रतिमा विसर्जित, सिंदूर खेला में झूमीं महिलाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वर्णरेखा घाट में मां बाघेश्वरी की प्रतिमा विसर्जित, सिंदूर खेला में झूमीं महिलाएं

भाेपाल : मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद राज्य महिला आयोग को नई नेतृत्व टीम मिल गई है। प्रदेश सरकार ने रेखा यादव को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि पूर्व विधायक साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया है।

दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। इस संबंध में शासन ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया है, जो कि रविवार को सामने आया है।

करीब छह साल बाद आयोग में इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिससे महिला संबंधित मामलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रेखा यादव छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से वर्ष 2008 में विधायक रह चुकी हैं। वहीं, साधना स्थापक भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। नई जिम्मेदारी संभालते हुए दोनों ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

प्रदेश में इस समय निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। अब तक लगभग 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि अन्य पदों पर भी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि राज्य महिला आयोग में पिछली नियुक्ति मार्च 2020 में हुई थी, जब शोभा ओझा को अध्यक्ष बनाया गया था।

हालांकि, सरकार बदलने के बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई थी, जिसके चलते मामला न्यायालय में लंबित रहा और आयोग लंबे समय तक बिना नेतृत्व के रहा।

अब नई नियुक्तियों के बाद उम्मीद है कि महिला आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और महिलाओं से जुड़े मामलों के निराकरण में सुधार होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें