मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से सर्दी की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और प्रदेश में गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। राज्य के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा जा रहा है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में, खासकर होली के आसपास, गर्मी और तेज होने की संभावना है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में मापा गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ और दोपहर में पसीने छूट गए।राजधानी जयपुर में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस भी महसूस की गई।सुबह-शाम की ठंड भी अब लगभग समाप्त हो चुकी है।पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। जयपुर, अलवर और उदयपुर सहित कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। प्रदेश में अब सुबह-शाम की सर्दी भी लगभग खत्म हो गई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक अधिक मापा गया। मंगलवार रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी ऊपर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें