मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

विंडफॉल टैक्‍स घटकर हुआ 4,600 रुपये प्रति टन, नई दरें लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली,। केंद्र सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में

क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट के बीच घरेलू कच्‍चे तेल पर अप्रत्‍याशित लाभ

कर (विंडफॉल टैक्‍स) में 34.2 फीसदी की कटौती की है। सरकार ने विंडफॉल

टैक्‍स को 7 हजार रुपये प्रति टन से घटाकर 4,600 रुपये प्रति टन कर दिया

है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

सरकार की ओर से जारी

अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्‍चे तेल पर लगने वाले

विंडफॉल टैक्स को 7 हजार रुपये प्रति टन से घटाकर अब 4,600 रुपये प्रति टन

कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन एविएशन टरबाइन फ्यूल

(एटीएफ) पर लगने वाले दर को शून्‍य पर बरकरार रखा गया है।

इससे

पहले पिछले महीने 16 जुलाई में घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 6 हजार

रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7 हजार रुपये प्रति टन कर दिया गया था। वहीं,

सरकार ने डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन एटीएफ पर लगने वाला अतिरिक्‍त

उत्‍पाद शुल्‍क (एसएईडी) को शून्‍य पर बरकरार रखा है।

उल्‍लेखनीय

है कि हर पखवाड़े विंडफॉल टैक्‍स की समीक्षा की जाती है। भारत सरकार ने

घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्‍चे तेल पर पहली बार जुलाई 2022 में विंडफॉल

टैक्स लगाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें