मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देंगे, संवैधानिक संस्थाओं का है सम्मान : विजय सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देंगे, संवैधानिक संस्थाओं का है सम्मान : विजय सिन्हा

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम को लेकर चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस का जल्द जवाब देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब देंगे और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नहीं हैं कि संवैधानिक संस्था को लेकर कुछ भी बोलते रहेंगे। मेरा संविधान में विश्वास है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है और सबको इनका सम्मान करना चाहिए, लेकिन जो लोग परिवारवाद के पोषक हैं, वे क्या बोलेंगे? जिस तरह से बिहार में फर्जी मतदाता का नाम कटा है, इसके लिए ये लोग क्यों इतना आक्रोशित हो रहे हैं? जनता भी यह जानती है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को कांग्रेस और राजद के तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा में वोटर लिस्ट में नाम होने का मामला उठाया था। इस दौरान उन्होंने कई प्रमाण भी दिए थे। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए एक साल पहले आवेदन दे दिया है।

इसके बाद पटना जिला प्रशासन ने विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी किया है। पटना जिला प्रशासन ने कहा कि इस मामले में विजय कुमार सिन्हा अपना जवाब दिनांक 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कहा गया कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर-405 की मतदाता सूची क्रम संख्या 757 में ईपिक नंबर- एएफएस0853341 पर अंकित है और इसके अतिरिक्त 108-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र, लखीसराय में भी ईपिक नंबर- आईएएफ3939337 अंकित है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें