मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

पांच साल अभी और खेलूंगा, 41 साल के गेल ने कहा- संन्यास का नहीं है कोई प्लान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अगले पांच साल और खेलेंगे।

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अगले पांच साल और खेलेंगे। इस कैरेबियाई बल्लेबाज की नजरें दो और टी-20 विश्व कप खेलने पर टिकी हैं।

गेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अभी तक रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है। मेरा मानना है कि मैं अभी पांच साल और खेल सकता हूं। इसलिए रिटायरमेंट का कोई चांस नहीं है और हां, दो और विश्व कप खेलने हैं।'

गेल 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के अलावा 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले के वर्ल्ड कप भी खेलना चाहते हैं, इसलिए वह अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। गौरतलब है कि गेल ने इस साल खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और लगभग टीम को प्लेऑफ में पहुंचा ही दिया था। उन्होंने 137.14 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ सात पारियों में 288 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्द्धशतक लगाए थे।

क्रिस गेल इन दिनों दुबई में हैं, जहां वह अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। यह 'वन ऑन वन' टूर्नामेंट है। कुल मिलाकर 16 मैच खेले जाने हैं, जिसमें दो खिलाड़ियों के बीच मैच होगा। दोनों खिलाड़ी चार पारियों में 15-15 गेंदों का सामना करेगा और अंत में जिसके सबसे ज्यादा रन होंगे वह इस मैच को जीत जाएगा। एक मैच को जीतने पर कुल दो अंक मिलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें