मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 25 मार्च । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह केन्द्र सरकार से सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे। वह मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं। लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद शनिवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार से सवाल पूछने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त की गई है, लेकिन वह सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए। वह संसद में सभी आरोपों का जवाब देना चाहते थे, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संसद में बोलने के लिए समय मांगा और उनसे मिलकर भी अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मौका नहीं दिया। राहुल ने कहा कि सरकार से पूछते रहेंगे कि पीएम मोदी और गौतम अडाणी के बीच क्या रिश्ता है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें