मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे: निशांत कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे: निशांत कुमार

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू नेता निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता का आशीर्वाद उनके साथ बना रहे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा था कि जदयू कोटे से निशांत कुमार प्रदेश में डिप्टी सीएम बन सकते हैं, लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।

निशांत कुमार से जब मीडिया ने डिप्टी सीएम बनने को लेकर सवाल किया तो वह टाल गए। उन्होंने कहा कि उनका फोकस बिहार को आगे बढ़ाना है। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देना है।

जदयू नेता ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हम सम्राट भैया को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार काम कर रही है और हम सभी उनके साथ मिलकर काम करेंगे। मेरे पिता का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल में बहुत विकास कार्य किए हैं।

हम पिताजी के कार्यों को जन-जन तक ले जाएंगे। पिताजी के अधूरे सपने को पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है और मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन समेत कुल 29 विभाग रखे हैं।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण समेत 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन समेत कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें