मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

पापा के सपनों को पूरा करने के लिए पूरे दमखम से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पापा के सपनों को पूरा करने के लिए पूरे दमखम से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश शेयर किया।

चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे जोश और ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, ताकि पिता के सपनों को साकार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पापा हमेशा कहा करते थे, जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत।

जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।।

चिराग ने आगे 'एक्स' पर लिखा, "पापा, आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके दिखाए मार्ग और आपके विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट” को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं। बिहार के समग्र और सर्वांगीण विकास का जो सपना आपने देखा था, अब समय आ गया है उसे धरातल पर उतारने का। आपने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे निभाना मेरे जीवन का उद्देश्य और कर्तव्य है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पोस्ट में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा कि बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने जा रहा है। आगामी चुनाव आपके संकल्प को पूरा करने का अवसर है। बिहार को नई दिशा देने, हर बिहारी के सपनों को साकार करने का अवसर है। आपके द्वारा बनाई गई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का सपना है कि आगामी चुनाव में आपके सपनों को पूरा किया जा सके।

चिराग ने आगे लिखा कि पापा, आपकी प्रेरणा, आशीर्वाद, और आदर्श सदैव मेरे मार्गदर्शक रहेंगे।

बता दें कि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का।

इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें।

आपका एक वोट बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा। मैं प्रवासी बिहारियों से भी आग्रह करता हूं कि बिहार के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आप अपने गृह जिला आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें