मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : पप्पू यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव में 'इंडिया गठबंधन' के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है तो सभी दलों को 'इंडिया गठबंधन' के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।

पप्पू यादव ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "उपराष्ट्रपति चुनाव में सभी पार्टी के अपने अधिकार हैं। मुझे लगता है कि इस चुनाव में बेहतर करने का समय है। वह एक विद्वान और पूर्व न्यायाधीश हैं और मेरा मानना है कि पार्टी से ऊपर उठकर सबके हित में न्याय करेंगे। संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है तो सभी दलों को 'इंडिया गठबंधन' के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।"

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर पप्पू यादव ने कहा, "इस बात का फैसला प्रभारी और पार्टी के अध्यक्ष को करना है। कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी ने समाज में एक उम्मीद और विश्वास जगाने का काम किया है। मेरा मानना है कि बिहार अब बदलाव की ओर बढ़ गया है। बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों और संघर्षों के साथ खड़ी है। मुझे लगता है कि बिहार ही देश को दिशा देने का काम करेगा। इस बार बिहार में बदलाव आएगा और बिहार विरोधी, युवा विरोधी तथा गरीब विरोधी सरकार को समाप्त करने का काम करेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के लिए हमेशा से ही विचारधारा और मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं। पार्टी के लिए इससे बड़ा और कुछ नहीं होता है। कांग्रेस हमेशा सामने के लक्ष्य को देखकर काम करती है और आज कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा मुद्दा एनडीए है। राहुल गांधी के लिए सीटें मायने नहीं रखती हैं बल्कि उनका उद्देश्य 'इंडिया गठबंधन' को मजबूत करना है।"

बिहार में कांग्रेस की भूमिका के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, "कांग्रेस बिहार में छोटे या बड़े भाई की भूमिका में नहीं है, बल्कि सब लोग एक साथ काम कर रहे हैं। वर्तमान में हम सबका विश्वास बढ़ रहा है और हमारे कुनबे में भी इजाफा हो रहा है। हेमंत सोरेन के आने से महागठबंधन के वोटों में इजाफा होगा। मुझे लगता है कि हमारी पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके विचारों को अपनाते हुए चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी के हाथ में ही देश सुरक्षित रहेगा और जो संघर्ष उन्होंने किया है, वो सराहनीय है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें