मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 16 महीने के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली,। महंगाई के र्मोचे पर लाेगाें के लिए झटका देने

वाली खबर है। उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर

जून में बढ़कर 16 महीने के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे

पिछले महीने मई में यह 2.61 फीसदी पर थी, जबकि अप्रैल में थोक महंगाई दर

1.26 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक

बयान में बताया कि जून महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 3.36 फीसदी रही है।

मंत्रालय के मुताबिक मुख्‍य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों के

विनिर्माण, कच्‍चे तेल, प्राकृतिक गैस और खनिज तेल सहित अन्य वस्‍तुओं की

कीमतों में वृद्धि के कारण थोक महंगाई दर में बढ़ाेत्‍तरी हुई है। हालांकि,

जून 2023 में थोक महंगाई दर 4.12 फीसदी रही थी।

मंत्रालय के

मुताबिक खाने और पीने की चीजों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की

वजह से थोक महंगाई दर में वृद्धि जारी है। आंकड़ों के अनुसार जून महीने में

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) भी बढ़कर चार महीनों के अपने उच्चतम स्तर

5.08 फीसदी पर पहुंच गया है। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का असर

सीपीआई पर भी पड़ा है।

मंत्रालय के मुताबिक जून महीने में खाद्य

महंगाई दर बढ़कर 8.68 फीसदी पर पहुंच गई है, जो मई में 7.40 फीसदी रही थी।

वहीं, रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 7.20 फीसदी से बढ़कर 8.80

फीसदी हो गई है। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 0.78 फीसदी

से बढ़कर 1.43 फीसदी रही है। हालांकि, इस दौरान फ्यूल और बिजली की थोक

महंगाई दर 1.35 फीसदी से घटकर 1.03 फीसदी रही।

उल्‍लेखनीय है कि जून महीने में खुदरा महंगाई दर भी उछलकर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई है, जो इसका 4 महीने का उच्चतम स्तर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें