मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से किसे बनाया जायेगा मंत्री,सस्पेंस बरकरार उमाशंकर अकेला,दीपीका पांडे ,अंबा प्रसाद और इरफान अंसारी की दावेदारी मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से किसे बनाया जायेगा मंत्री,सस्पेंस बरकरार उमाशंकर अकेला,दीपीका पांडे ,अंबा प्रसाद और इरफान अंसारी की दावेदारी मजबूत

चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से किसे बनाया जायेगा मंत्री,सस्पेंस बरकरार

उमाशंकर अकेला,दीपीका पांडे ,अंबा प्रसाद और इरफान अंसारी की दावेदारी मजबूत

रांची: जेल में बंद आलमगीर आलम ने मंत्री पद और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री पद खाली हो गया है,दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी खाली हो गया है। कांग्रेस के आधा दर्जन विधायक मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने की मांग आलाकमान से पहले ही कर चुके हैं। अब सवाल है कि एक मंत्री पद को कैसे भरा जाए ताकि विधायको में रोष प्रकट न हो। वहीं अब कांग्रेस के पास मौका है कि उन आठ असंतुष्ट विधायकों में से दो के आक्रोश को शांत किया जा सके। एक को मंत्री बनाकर और दूसरे को कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाकर। असंतुष्ट विधायकों की बात करें तो सबसे पहला नाम बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह का आता है मगर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट देकर सारे गिले शिकवे खत्म कर चुकी है। दूसरी ओर मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की की बात की जाए तो उनके पिता बंधु तिर्की झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है इसलिए इनका मंत्री बन पाना संभव नही है। विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की बात है, ये आदिवासी समाज से आते हैं जबकि आदिवासी समाज से पहले ही रामेश्वर उरांव मंत्री है। अब महिला विधायक में दीपिका पांडेय सिंह और अंबा प्रसाद के नाम की चर्चा है। अंबा प्रसाद ओबीसी कोटे से हैं, दीपिका पांडेय सवर्ण कोटे से आती हैं उमांशकर अकेला भी पिछले दिनों असंतुष्ट गुट में शामिल थे उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें विधायक दल का नेता भी बनाया जा सकता है। इस हालात में अंबा प्रसाद मंत्री नहीं बन पाएंगी। इधर इरफान अंसारी की बात करें तो इरफान अंसारी संथाल क्षेत्र से आते हैं और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर ये भी मुखर रहे हैं। इस लिहाज से इरफान अंसारी का पलड़ा भारी दिख रहा है। कुल मिलाकर देखें तो दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी की दावेदारी मजबूत दिख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें