मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

मीसा भारती तय करें कि पाटलीपुत्र से कौन लड़ेगा चुनाव:रीतलाल -भाई-बहन को लेकर फंसा पेंच, इस बार रामकृपाल यादव को हराना है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मीसा भारती तय करें कि पाटलीपुत्र से कौन लड़ेगा चुनाव:रीतलाल -भाई-बहन को लेकर फंसा पेंच, इस बार रामकृपाल यादव को हराना है

मीसा भारती तय करें कि पाटलीपुत्र से कौन लड़ेगा चुनाव:रीतलाल

-भाई-बहन को लेकर फंसा पेंच, इस बार रामकृपाल यादव को हराना है

पटना ।पाटलिपुत्र सीट पर सबसे बड़ी दावेदारी महागठबंधन में लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती की है। वे दो बार यहां से बीजेपी के रामकृपाल यादव से चुनाव हार चुकी हैं। दो बार लालू प्रसाद ने उन्हें राज्य सभा भी भेजा। इस सीट पर आरजेडी के दानापुर विधायक रीतलाल यादव और मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र की भी दावेदारी रही। माले की दावेदारी भी इस पर रही।इस सब के बीच दानापुर विधायक रीत लाल यादव ने कहा है कि पाटलिपुत्र की सीट भाई-बहन के बीच फंसी हुई है। बहन चाह रही है कि भाई फैसला ले और भाई चाह रहा है बहन फैसला ले। बहन का फैसला मेरा फैसला होगा, इसके बाद तीसरा कोई नहीं होगा इसमें।रीतलाल ने आगे कहा कि भाई सांसद बने या बहन बने कोई अंतर नहीं है। हर कोई प्रयास करता है आगे बढ़ने का। उन्होंने कहा कि जो भी बीजेपी का सांसद पहले से है उसको हमलोग हराएंगे।रीतलाल यादव का यह बयान लालू परिवार या मीसा भारती पर दबाव डालने वाला है! इससे पहले के बयान में रीत लाल यादव ने लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद कहा था कि लालू प्रसाद चाहते हैं कि मैं पाटलिपुत्र से जीतूं। अब रीतलाल यादव का बयान थोड़ा बदला हुआ है। अब वे पाटलिपुत्र सीट को भाई और बहन के बीच फंसी हुई बता रहे हैं। मीसा भारती को वे बहन कह रहे हैं।रीतलाल यादव के बयान से साफ है कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि इसका फैसला मीसा भारती ही करे। अगर रीत लाल यादव चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो साफ-साफ कह सकते थे कि वे पाटलिपुत्र से लोकसभा का चुनाव नहीं लडे़ंगे, मीसा भारती के लिए वे त्याग कर रहे हैं! लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें