मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल कांग्रेस को झटका, अर्जुन सिंह और दिव्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

15 मार्च । लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस

को शुक्रवार को दोहरा झटका लगा। बैरकपुर से सांसद एवं बागी नेता अर्जुन

सिंह और तमलुक से सांसद दिव्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। दोनों

नेताओं ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दिव्येंदु

अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता और विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष

शुभेंदु अधिकारी के भाई हैं। दिव्येंदु अधिकारी तमलुक लोकसभा सीट से

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीते। ये क्षेत्र अधिकारी परिवार का गढ़ माना

जाता रहा है। हालांकि, इस बार ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने

दिव्येंदु की जगह देवांशु भट्टाचार्य को तमलुक से तृणमूल उम्मीदवार बनाया

है। इसी के बाद दिव्येंदु ने तृणमूल छोड़ने का फैसला किया है।

दूसरी

ओर अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के कद्दावर हिंदी भाषी नेताओं में से एक हैं।

वह फिलहाल बैरकपुर से सांसद हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने

बैरकपुर से ही भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि राज्य में 2021 के

विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनने के बाद उन्होंने 2022 में

तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली थी। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि तृणमूल

ने वादा खिलाफी की है और उन्हें बैरकपुर से उम्मीदवार नहीं बनाया। उनकी जगह

पार्थ भौमिक को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी में वह अपमानित महसूस

कर रहे थे, इसलिए भाजपा में वापसी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें