मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

'कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं', राहुल गांधी पर कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका का रिएक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं', राहुल गांधी पर कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका का रिएक्शन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सेना को लेकर दिए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका या जज यह तय नहीं कर सकता है कि कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का आदर किया है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं—यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है। मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए ये बात कह रही हूं। राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है। वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं। उनके हर एक भाषण या टिप्पणी में सेना के प्रति आदर स्पष्ट दिखता है।''

उन्होंने आगे राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा , ''वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। कितना मुश्किल है सदन को चलाना, क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? आखिर सरकार एसआईआर पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है?''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 'चीन के भारत की जमीन को कब्जे में' करने वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था। कोर्ट ने कहा था कि, "अगर वह एक सच्चे भारतीय होते, तो इस तरह की बातें नहीं करते।''

दरअसल राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना को लेकर टिप्पणी की थी। अपने बयान में राहुल ने 9 दिसंबर 2022 को तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का भी जिक्र किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें