मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

सीजफायर को लेकर वार्ता की हो रही तैयारी, उधर गाजा में नहीं रुक रही इजरायल की बमबारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीजफायर को लेकर वार्ता की हो रही तैयारी, उधर गाजा में नहीं रुक रही इजरायल की बमबारी

नई दिल्ली। एक तरफ मिस्र की मध्यस्थता के बीच हमास और इजरायल में वार्ता होने वाली है। दूसरी ओर इजरायल गाजा में बमबारी नहीं रोक रहा है। शांति वार्ता से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली वॉर रूम की ओर से वीडियो शेयर कर जानकारी दी गई है कि गाजा में इजरायल की ओर से बमबारी की गई है।

इजरायल वॉर रूम ने एक वीडियो शेयर कर तीन प्वाइंट्स में बताया, "लक्षित हमलों की सीरीज में, आईडीएफ और इजरायली वायु सेना ने गाजा शहर में सक्रिय हमास के कई आतंकवादी दस्तों को खत्म कर दिया।

मोर्टार और विस्फोटकों से लैस एक दस्ता आईडीएफ बलों पर हमले की तैयारी कर रहा था। हालांकि, इजरायल ने हवाई हमले में उसे मार गिराया।"

पोस्ट में आगे बताया गया, "दूसरे दस्ते ने मोर्टार दागा, जिससे एक इजरायली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में आईएएफ जेट विमानों ने उसे मार गिराया। तीसरे दस्ते ने आईडीएफ इंजीनियरिंग इकाइयों पर एक टैंक-रोधी मिसाइल दागी। कोई हताहत नहीं हुआ, और प्रक्षेपण स्थल को तुरंत नष्ट कर दिया गया।

आईडीएफ ने बताया कि घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा में संघर्ष खत्म करने के प्रयासों के बीच, आईडीएफ ने शनिवार को गाजा में अपना हमला रोक दिया और जमीनी स्तर पर सैनिक केवल रक्षात्मक अभियान चला रहे हैं।

वहीं मिस्र में होने वाले वार्ता की अगर बात करें, तो हमास का नेतृत्व उसके वरिष्ठ सदस्य, खलील अल-हय्या करेंगे। अल-हय्या पहले भी कई बार हमास की वार्ता टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

इजरायल के साथ इस संघर्ष में खलील का परिवार भी निशाने पर आया।

वहीं इजरायल की ओर से इस वार्ता का नेतृत्व रोन डर्मर करेंगे। डर्मर फरवरी से ही इजरायल की वार्ता टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। डर्मर को नेतन्याहू के सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें