मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हो, कार्रवाई होनी चाहिए : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हो, कार्रवाई होनी चाहिए : तेजस्वी यादव

नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हो, कार्रवाई होनी चाहिए : तेजस्वी यादव

पटना । बिहार में नीट पेपर लीक मामले में बयानबाजी तेज हो गई है। अब, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के साथ ही जो भी दोषी मिले, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार उनकी, केंद्र में सरकार उनकी, जांच एजेंसी उनकी, तो फिर क्या है। अगर किसी का नाम आ रहा है, तो उसे बुलाकर पूछताछ करनी चाहिए, इसमें दिक्कत क्या है। मैं तो खुद कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री उससे पूछताछ कर लें। पेपर लीक मामले में उनके पीएस का नाम घसीटने से कुछ नहीं होगा।उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अज्ञानी बताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। हम लोग तो इसके खिलाफ मई से आवाज उठा रहे हैं। इस मामले में मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाना है। आखिर इसका किंगपिन कौन है? जो भी मामला है, वह आज नहीं तो कल सबको पता चल जाएगा। किसी का नाम घसीटने से किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्हें यह बताना चाहिए कि अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन हैं? आखिर यही तो किंगपिन हैं। उनको कोई बचाने में क्यों लगा है?उन्होंने कहा कि बीपीएससी की तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ था, अब पकडे़ गए लोग जमानत पर घूम रहे हैं।इससे पहले गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु का संबंध तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार से है। यही नहीं इस शख्स के घनिष्ठ संबंध लालू परिवार से भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें