मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

बोलने और सपना देखने में क्या लगता है, पहले जमानत तो बचा लें तेजस्वी : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बोलने और सपना देखने में क्या लगता है, पहले जमानत तो बचा लें तेजस्वी :  सम्राट चौधरी

पटना।पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि देश में इस बार एनडीए की नहीं बल्कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है। तेजस्वी के इस दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोग पहले दो फेज में जिन सीटों पर चुनाव हुए वहां जमानत तो बचा लें उसके बाद सरकार बनाने की बात करें।तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में मजाक नही हो रहा है। तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद बिहार में 15 साल तक मजाक ही किए थे। यह देश लोकतंत्र से चलता है और यह किसी परिवार का गुलाम नहीं है। लालू प्रसाद ने 15 साल तक बिहार के साथ क्या किया है उसे बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को खाना दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से जोड़ने का काम किया लेकिन तेजस्वी यादव को अगर ज्ञान नहीं है तो ज्ञान अर्जित कर लें। बोलने और सपना देखने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। जो पहला दो फेज का चुनाव हुआ है उन सीटों पर जमानत बचा लें यही काफी है।बता दें कि तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा था कि इन लोगों से बिहार चल नहीं रहा है और पगड़ी उतर नहीं रही है। इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पूरा देश में इस बार जनता चुनाव लड़ रही है और जनता की जीत तय है। तेजस्वी ने कहा है कि NDA की चार सौ पार वाली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है और नरेंद्र मोदी डिप्रेशन में चले गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें