मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव में हिंसा की शिकायत लेकर आयोग पहुंची भाजपा, सीईओ से रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य

निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव

के दौरान हिंसा की घटनाओं पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा विधानसभा क्षेत्र में बूथ-जैमिंग की शिकायतों

और वहां एक मतदान बूथ पर भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार विश्वास के साथ कथित

तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा की गई उत्पीड़न की घटनाओं पर लिखित

रिपोर्ट मांगी है।

भाजपा की राज्य इकाई ने आयोग से शिकायत की है कि

मानिकतला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में, जहां भी उपचुनाव हो

रहे हैं, सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं।

नदिया जिले के राणाघाट-दक्षिण

क्षेत्र के जकपुर में भाजपा का एक स्थानीय कैंप कार्यालय कथित तौर पर

तृणमूल कांग्रेस द्वारा तहस-नहस कर दिया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया

कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय में रखे भोजन के पैकेट भी असामाजिक

तत्वों द्वारा ले लिए गए।

इस बीच, चार विधानसभा क्षेत्रों में पहले छह

घंटों में औसत मतदान प्रतिशत दोपहर एक बजे तक 38.15 रिकॉर्ड किया गया, जो

उपचुनाव के औसत मानकों की तुलना में अधिक है।

राणाघाट-दक्षिण क्षेत्र

में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 42.19 दर्ज किया गया, इसके बाद रायगंज में

41.38, बागदा में 35.66 और मानिकतला में 33.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें