मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भागलपुर जिले के बिहपुर में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भागलपुर जिले के बिहपुर में भव्य स्वागत

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बिहपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी का पूरे विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।यहां पहुंचने पर सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सरागवी और बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई शैलेंद्र समेत जिला भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी जी को सिर्फ युवा ही बल्कि पूरे विश्व शांति और मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। साथ ही उन्होंने कहा देश के पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही 2047 तक विकसित भारत बनाएगें।संजय सरावगी ने केंद्र और राज्य सरकार के कई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास सिर्फ कहती नहीं बल्कि कर भी रही है। सरागवी ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के पीछे पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं का समर्पण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक एऐसी पार्टी है। जिसमें बूथस्तर का कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।विधायक ईं.शैलेंद्र समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र,‌ बुके और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तनाथ सिंह निषाद, महंत नवलकिशोर दास, मुकेश राणा, मनोज कुमार लाल, वासुदेव सिंह, विपीन मिश्रा, प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश रूप, अभय राय, ललीता देवी आदि समेत सभी मंडल, शक्ति केद्र, बूथ अध्यक्ष और महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें