मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मिनी ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मिनी ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उसी दौरान बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक बिना किसी को बताए घर से निकले थे और कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची।हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुसिया गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे एक मिनी ट्रक (आइशर वाहन) में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला निवासी विजय कोरकू (22) और सुधीर कोरकू (25) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। जिस घर में शादी की रस्में और खुशियों का माहौल था, वहां हादसे की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार परिवार में चाचा की बेटी की शादी थी और सभी तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच विजय और सुधीर शाम को बिना किसी को बताए घर से निकल गए।पीछे से मिनी ट्रक में घुसी बाइकप्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। कुसिया के पास उनकी बाइक आगे चल रहे आइशर वाहन से जा टकराई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के सिर से उठा पिता का सायाहादसे में जान गंवाने वाले सुधीर कोरकू अपने पीछे पत्नी, पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुधीर के बड़े भाई पूनम कोरकू ने बताया कि घर में शादी का माहौल था और सभी लोग तैयारियों में लगे हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई बिना बताए घर से निकल गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक समझ नहीं आ रहा कि दोनों गांव से इतनी दूर कैसे और किस काम से पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें