मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आंधी-बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को भी भोपाल में

आंधी-बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम

वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर बाद राजधानी का मौसम बदलेगा और रात में भी ऐसा

ही मौसम रह सकता है।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को कहीं तेज तो

कहीं हल्की बारिश हुई। 30 से 40 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली।

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ

का असर भोपाल में भी दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिन से यहां बारिश हो रही

है। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन यानी 13 अप्रैल तक बना रहेगा। बुधवार को भी

राजधानी में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। पूरे शहर में मौसम

बदला रह सकता है। वहीं, 13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

है।

मंगलवार को बारिश होने से भोपाल में दोपहर बाद गर्मी

से थोड़ी राहत मिली। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी थी। मंगलवार को

अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 35.8

डिग्री रहा था। रात के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें