मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फिर बदलेगा मौसम, एक दर्जन शहरों में आंधी-बारिश संभव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिर बदलेगा मौसम, एक दर्जन शहरों में आंधी-बारिश संभव

जयपुर,

24 फ़रवरी। प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा

है। अगले सात दिनों में राज्य में दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

हो रहे हैं। पहला सिस्टम 26 और 27 फरवरी को एक्टिव होने वाला है। इसमें एक

दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरा सिस्टम 1 और 2

मार्च को एक्टिव होगा। इसमें बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

वहीं शनिवार को भी प्रदेश में कई शहरों में बादल छाए रहे। सीकर, अलवर और

जयपुर जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर

शहर में सुबह से हल्के से मध्यम बादल छाए रहे।

भारतीय मौसम केंद्र

के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के

प्रभाव से 26-27 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक और तीव्र पश्चिमी

विक्षोभ 1-2 मार्च से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से

मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं तेज

हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों होने की प्रबल संभावना है।

बारिश

और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में सर्दी में इजाफा देखने को मिला है। प्रदेश

के 12 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 5.2 डिग्री

के साथ संगरिया की रात सबसे सर्द रही। इसके अलावा जालौर का न्यूनतम तापमान

6.2, करौली का 6.5, अलवर का 6.8, पाली का 7, सिरोही का 8.2, बारां का 8.3,

भीलवाड़ा का 8.4, फतेहपुर और माउंट आबू का 8.7, श्रीगंगानगर का 8.8 और डबोक

का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। 30.1 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 14.8

डिग्री के साथ फलोदी की रात सबसे गर्म रही।

जयपुर के रात के पारे

में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम

तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिनभर हल्के से मध्यम बादल

छाए रहे और मध्यम गति की हवाएं चली। हवाओं ने दिन में हल्की सर्दी का अहसास

करवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें