मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में 7-8 अप्रैल को बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में 7-8 अप्रैल को बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को क्षेत्र में तेज हवाएं, बादल छाए रहने के साथ बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इससे पहले 6 अप्रैल को मौसम सामान्य रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 8 अप्रैल को तापमान और गिरकर न्यूनतम 18 डिग्री तथा अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है।

इन दोनों दिनों में एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 9 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने का अनुमान है और तापमान धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम में इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिसके चलते एनसीआर और आसपास के इलाकों में हवाओं की गति बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो एनसीआर में फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 90 प्रतिशत से ज्यादा इलाके “यलो जोन” यानी मध्यम श्रेणी में हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है, जबकि सेक्टर-62 में 120, सेक्टर-1 में 134 और सेक्टर-116 में 152 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी एक्यूआई मध्यम स्तर पर बना हुआ है। आनंद विहार में 212, अशोक विहार में 118, बवाना में 143, चांदनी चौक में 110 और आरके पुरम/सीआरआरआई मथुरा रोड क्षेत्र में 134 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 149, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें