मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

11 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
11 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार

जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 6 जिलों में लू तथा 4 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ेंगी।

मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा चूरू में 44.6, पिलानी में 44.5, फलोदी में 43.8 तथा बीकानेर और जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। इन क्षेत्रों में लू का असर सबसे अधिक रहा।

दूसरी ओर हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र से सटे राजस्थान के जिलों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। अलवर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और भरतपुर के कई इलाकों में बादल छाने के साथ तेज धूलभरी आंधी चली। हनुमानगढ़ और अलवर में कई स्थानों पर बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें