मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम तंत्र का प्रभाव 14 जून तक बना रह सकता है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर और अलवर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा चूरू में 44.7, फलोदी में 43.8, जैसलमेर में 43, बीकानेर में 42.4, बाड़मेर में 42.3 तथा अलवर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज आंधी, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें