मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी पर ब्रेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी पर ब्रेक

नई दिल्ली: दिल्ली समेत एनसीआर में गुरुवार दोपहर आंधी-बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के यमुना विहार, करावल नगर, उस्मानपुर और सीलमपुर समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा पहले ही 30 अप्रैल के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया था। जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान था। वहीं, आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 48 प्रतिशत से 30 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है। आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की आशंका जताई गई है। विभाग ने पहले ही आज दिन के दौरान आंशिक रूप से तेज हवा और बारिश की आशंका जताई थी। लोग बारिश और ओले गिरने के वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शेयर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की खरीद नियमों में छूट देने को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ही इस वर्ष रबी मार्केटिंग सीजन (आरएमएस) 2026-27 के लिए पूरी दिल्ली के सभी जिलों में गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में विशेष छूट को मंजूरी दी है, इस सीजन की शुरुआत से ही लागू होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें