मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

जयपुर : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर और चूरू के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलों के कारण कई स्थानों पर तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में उमस भरा मौसम बना रहा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा फलोदी में 43.8, फतेहपुर में 43, बाड़मेर में 42.7, बीकानेर में 42.4 और चूरू में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

श्रीगंगानगर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, बूंदी और बारां जिलों में देर शाम बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। जयपुर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि शुक्रवार रात चली आंधी और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई।

सीकर में रातभर हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। चित्तौड़गढ़ में दिनभर हवाएं चलने से गर्मी का असर कम रहा और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज आ गई।

मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें