मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, एक्यूआई में आंशिक सुधार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, एक्यूआई में आंशिक सुधार

नई दिल्ली। गुरुवार रात से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। देर रात से चल रही तेज हवाओं का असर शुक्रवार सुबह साफ तौर पर देखने को मिला, जब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश की शुरुआत हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में घने और काले बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे धूप निकलने के आसार बेहद कम हैं। तेज हवाओं और बादलों के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। आईएमडी की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 23 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी रही। 24 जनवरी को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 जनवरी को सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है, जबकि तापमान 17 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

26 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि इन दिनों के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज हवाओं और बारिश का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और यूपीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में आंशिक सुधार देखा गया है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 267, संजय नगर में 290, जबकि लोनी में अब भी 390 के साथ स्थिति गंभीर बनी हुई है। नोएडा के सेक्टर–62 में एक्यूआई 249, सेक्टर–125 में 319, सेक्टर–1 में 290 और सेक्टर–116 में 296 दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में हालांकि प्रदूषण अभी भी चिंताजनक स्तर पर है।

आनंद विहार में एक्यूआई 317, अशोक विहार में 335, बवाना में 342, चांदनी चौक में 326, अलीपुर में 322 और डीटीयू क्षेत्र में 312 दर्ज किया गया।

वहीं कुछ इलाकों में रेड जोन से ऑरेंज जोन की ओर सुधार देखा गया है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में अपेक्षाकृत ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान ज्यादा न गिरने के बावजूद दिन में भी ठंड अधिक महसूस होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें