मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में पूरे हफ्ते जारी रहेगी बारिश, सक्रिय रहेगा मानसून

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। महानगर कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्यतः

बादल छाए रहेंगे और बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री

सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि

न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री

सेल्सियस अधिक है।

कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और

न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। 15 जुलाई की सुबह 6:30 बजे से 16 जुलाई

की सुबह 6:30 बजे तक 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

कोलकाता की तरह

ही हावड़ा और हुगली जिले में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

सेल्सियस रह सकता है। हावड़ा जिले में भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ

बौछारें पड़ सकती हैं। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और

न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दक्षिण 24

परगना में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। यहां का अधिकतम

तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का

अनुमान है। उत्तर 24 परगना में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना

है। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री

सेल्सियस रहेगा।

दक्षिण दिनाजपुर में गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान

24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी बर्दवान जिले में भी बादल

छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री

सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग और अलीपुरद्वार तथा

कूचबिहार में इस पूरे हफ्ते लगातार बारिश होती रहेगी। इसकी वजह से रात के

समय मौसम हल्का सर्द रह रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें