मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर का मौसम बदलेगा, एक हफ्ते तक बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर का मौसम बदलेगा, एक हफ्ते तक बारिश की संभावना

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान राहत भरी खबर लेकर आया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना नहीं है।

अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 25 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा तथा कहीं-कहीं गरज-चमक विकसित होने की संभावना है। 26 जून को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।

इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 27 जून को भी मौसम का यही रुख जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी। 28 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

इस दिन बारिश की संभावना कम है, लेकिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जो गर्मी के प्रभाव को कुछ हद तक कम करेंगी। इसके बाद 29 जून को फिर से मौसम करवट ले सकता है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 30 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है, जबकि दोपहर के दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि, बीच-बीच में चलने वाली हवाएं, बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियां तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करेंगी।

फिलहाल, अगले एक सप्ताह तक एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, जबकि किसानों और पर्यावरण के लिए भी यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें