मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, एक्यूआई में भी सुधार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, एक्यूआई में भी सुधार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज यानी 23 मार्च को एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक “आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी” वाला रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मार्च को तापमान 31/15 डिग्री, 25 मार्च को 32/15 डिग्री, 26 मार्च को 33/17 डिग्री, 27 मार्च को 33/17 डिग्री और 28 मार्च को 33/17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन सभी दिनों में मौसम “आंशिक रूप से बादल छाए रहने” वाला रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इससे साफ है कि लोगों को तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे आनंद विहार (एक्यूआई 196), चांदनी चौक (181), बवाना (146) और अलीपुर (119) में एक्यूआई “मध्यम” यानी येलो जोन में पहुंच गया है। इसी तरह नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 138, सेक्टर-125 में 113 और गाजियाबाद के लोनी में 190 तथा इंदिरापुरम में 132 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल रही है।

मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए सुहावना रहने वाला है, जिसमें हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभार बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिलाती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें