मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

पटना। प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया है। अहले सुबह से छाए कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, वहीं सुबह की ट्रेनों के परिचालन में भी विलंब देखा गया।शीतलहर के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई, जबकि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में घना से कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें