मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अगले चार दिनों तक सुबह औऱ शाम छाया रहेगा कोहरा, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में अगले चार दिनों तक सुबह औऱ शाम छाया रहेगा कोहरा, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और कोहरे से आने वाले तीन-चार दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय विजीविलिटी 200 मीटर से कम रहने की संभावना जताई है। इसके साथ दिल्ली में 21 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में 23 नवंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति देखने की उम्मीद है। 19 नवंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जो अगले दिन घने कोहरे में बदल जाएगी।सोमवार को उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अपडेट पर आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक हरियाणा और पंजाब में भी घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति आने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए बारिश की भी कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें