मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार की तेजी पर ब्रेक, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । घरेलू सर्राफा बाजार की तेजी पर आज ब्रेक लगता

नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 100 से 200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की

कमजोरी आई है, जिसके कारण चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर सर्राफा

बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम या इससे

नीचे गिर गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई है। इस गिरावट

के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 75,500 रुपये प्रति

किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली

में 24 कैरेट सोना आज 62,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर

रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की

गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख

शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 62,610 रुपये प्रति 10

ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर

बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 62,560 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ

है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 62,710

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 62,710

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज

की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर

में 24 कैरेट सोना आज 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 57,350

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें