मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 7:26 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में गिरावट, सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

नई

दिल्ली,। मंगलवार की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार

में गिरावट नजर आ रही है। सोना और चांदी के भाव में कमी हुई है। देश के

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 500 रुपये से 650 रुपये

प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जिसके कारण 24 कैरेट सोना का भाव 75 हजार

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे गिर गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना

भी आज 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है।

सोने की तरह ही चांदी ने भी आज बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण आज

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24

कैरेट सोना आज 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है,

जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 68,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी

तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना

68,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24

कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की

कीमत 68,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के

अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत

पर और 22 कैरेट सोना 68,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 68,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 68,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो

गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 68,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 68,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी सोने की कीमत में आज कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की

राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 74,500

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों

के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 68,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर