मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

एलएंडटी को 15,000 करोड़ रुपये तक के पावर ट्रांसमिशन ऑर्डर, भारत-विदेश में बढ़ा कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
एलएंडटी को 15,000 करोड़ रुपये तक के पावर ट्रांसमिशन ऑर्डर, भारत-विदेश में बढ़ा कारोबार


मुंबई। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसके पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (पीटीएंडडी) कारोबार को भारत और विदेशों में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के कई ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी की ‘मेगा’ श्रेणी में आते हैं और इनका मूल्य 15,000 करोड़ रुपए तक है।

कंपनी ने बीएसई पर एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इन ऑर्डरों का उद्देश्य बिजली ट्रांसमिशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना है।

कंपनी ने बताया कि सऊदी अरब में एलएंडटी को 380 केवी ट्रांसमिशन और सबस्टेशन सेगमेंट में ऑर्डर मिले हैं।

इसके अलावा, ये परियोजनाएं ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी में मदद करेंगी, जिससे देश के बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कंपनी को 132/11 केवी सबस्टेशन बनाने और उससे जुड़े केबलिंग कार्यों का ऑर्डर मिला है।

भारत में कंपनी को एक प्रमुख निजी क्षेत्र के डेवलपर से विशाखापत्तनम में ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का ऑर्डर मिला है। इसमें ट्रांसमिशन लाइनें और सबस्टेशन शामिल हैं।

एलएंडटी में पीटीएंडडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख जोजी सेबेस्टियन ने कहा, “ये ऑर्डर पीटीएंडडी की इंजीनियरिंग और परियोजनाओं को पूरा करने की क्षमताओं की व्यापकता तथा विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में जटिल बिजली बुनियादी ढांचा समाधान उपलब्ध कराने की क्षमता को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा कि ग्रिड को मजबूत करने, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग से कारोबार के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

एलएंडटी का पीटीएंडडी कारोबार ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों, भूमिगत केबल नेटवर्क, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बिजली की गुणवत्ता में सुधार और बुनियादी ढांचे के विद्युतीकरण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) तथा एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करता है।

सत्र में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बीएसई पर 0.93 प्रतिशत तक बढ़कर 3,727 रुपए पर था। शेयर का इंट्राडे हाई 3,745 रुपए था।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर